Uncategorized

डीएम ने किया आपदा प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण

आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी : डीएम

देहरादून 13 जुलाई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आपदा प्रबंधन केंद्र का औचक निरीक्षण कर संचालन का जायजा लिया। उन्होंने जनपद में अतिवृष्टि से हुई क्षति की जानकारी लेते हुए अद्यतन कार्यवाही की भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मार्ग बंद होने की दशा में संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क शुचारु किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा सम्बन्धी सूचना पर त्वरित प्रक्रिया करते हुए आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिग के माध्यम से बैठक लेते हुए आपदा के दृष्टिगत सड़क शुचारु करने तथा राहत एवं बचाव कार्य त्वरित सक्रियता से संपादन करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सड़क से संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र से संबंधित सड़क अवरुद्ध होने पर उसकी सूचना तत्काल आपदा प्रबंधन केंद्र, के कंट्रोलरूम एवं पुलिस को देना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सड़क अधिक समय तक बंद होने की दशा में मार्ग के दोनों और फँसे लोगों की वैकल्पिक रूट से आवागमन अथवा ठहराने की समुचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र कि वस्तुस्थिति के दृष्टिगत अधिक वर्षा अथवा भूस्खलन की संभावना को ध्यान में रखते हुए, विद्यालयों की छुट्टी का निर्णय अपने स्तर से लेना सुनिश्चित करेगें। जिस हेतु उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहते हुए, सौपे गये दायित्व का सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत आदि उपस्थित थे तथा उप जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी वीडियोफान्फ्रेंसिंग के माध्मय से जुड़े रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581