आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस

120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करों के मंसूबों को दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति के चलते नाकाम कर रही हैं। एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा लगभग 35 हजार रू. नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी को सीज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तर पर गठित अलग-अग टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी संख्या : एचआर- 47- एच-9508 को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपना नाम जय सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी कुडल थाना जोई जिला भिवानी हरियाणा (चालक), अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी कुडल थाना जोई जिला भिवानी हरियाणा व मंजीत पुत्र जयवीर सिंह निवासी सऊवास थाना चरखी दादरी हरियाणा बताया गया। वाहन में परिवहन की जा रही सामग्री के विषय में जानकारी करने पर तीनो व्यक्ति घबरा गये तथा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये, जिस पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 120 पेटी 9 वन मेक व्हिस्की शराब बरामद हुई। जिस पर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध सख्या 188/26 धारा: 63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581