उत्तराखंड समाचार

मण्डलायुक्त ने की पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा

गलियों में जल भराव की समस्याओं का तत्परता से समाधान

सहारनपुर। मण्डलायुक्त लोकेश एम0 ने अपने कार्यालय में विगत सप्ताह मण्डल के जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये गुड वर्क कार्यों की समीक्षा की। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सडक व ग्राम प्रवेश मार्ग के दोनो ओर, मुख्य चौराहों, गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर व्याप्त गंदगी, झाडियों आदि के साफ-सफाई कार्य एवं मुख्य मार्गों व गलियों में जल भराव की समस्याओं का तत्परता से समाधान कराये जाने के कार्यों की समीक्षा उपरान्त, जहां कमियां व्याप्त है उनको सुधार कर पुनः रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की खेलकूद की भावना को देखते हुए प्रत्येक विकास खण्ड में एक-एक बॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पंचायत विभाग के कार्यांे की समीक्षा करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर व शामली की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिये तथा अगले सप्ताह तक जनपद के 10-10 ग्राम सचिवालयों को मॉडल रूप में विकसित कराने एवं 01-01 वाचनालय की स्थापना कराकर फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने ग्रामवार भ्रमण कर साफ-सफाई कार्य निरंतर अभियान स्वरूप कराते हुए, व्याप्त जन समस्याओं का तत्परता से समाधान कराने के निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीण जनता से भी उक्त अभियान में सहयोग प्राप्त करने व कूडा-करकट इधर-उधर न डालकर निर्धारित स्थान पर डाले जाने के लिए प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। बैठक में उप निदेशक पंचायती राज श्री हरिकेश बहादुर, तीनों जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी तथा, जिला स्वच्छता सलाहाकार उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581