उत्तराखंड समाचारदेश

महापौर के निर्देश पर जल संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्रों में शुरु किया गड्ढों का भरान

जल्द से जल्द पानी की टेस्टिंग ओर पेयजल कनेक्शन काम पूर्ण करा लें ताकि निगम प्रशासन टेंडर लगाकर सड़कों का निर्माण शुरू करा सके।

ऋषिकेश। महापौर अनिता ममगाई के निर्देश के बाद हरकत में आये जल संस्थान के अधिकारियों ने आज से ग्रामीण क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के भरान का काम शुरु करा दिया। इस दौरान मौके पर मोजूद रही महापौर ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक लहजे में कहा कि जल्द से जल्द पानी की टेस्टिंग ओर पेयजल कनेक्शन काम पूर्ण करा लें ताकि निगम प्रशासन टेंडर लगाकर सड़कों का निर्माण शुरू करा सके। महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में जल संस्थान द्वारा पाईप लाईन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी। लेकिन विभाग द्वारा गड्ढों का भरान ना करने की वजह से क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतें झेलने पड़ रही थी।सड़कों पर गहरे गड्ढों के कारण अनेकों लोग दुघर्टना का शिकार भी हो रहे थे। क्षेत्रवासियों द्वारा इस ओर कारवाई के लिए गुहार लगाने पर उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द इन गड्ढों के भरान के लिए सख्त निर्देशित किया गया था जिसके बाद विभाग द्वारा आज से कारवाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर महापौर ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को भी सुना ओर अधिकांश का संबधित विभाग के अधिकारियों को फोन खड़काकर तुरंत उनका निस्तारण भी करा दिया। मौके पर पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री, करण सिंह पंवार, विजय जुगलान, राजीव थपलियाल, गणेश भट्ट, विजया भट्ट, यस्पाल राणा, अंकित भट्ट, जेई संदीप रतूड़ी, विनय बलोधी आदि मोजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581