उत्तराखंड समाचार

रेलवे ट्रैक के पास खंडहर से बरामद हुआ महिला का आधा जला हुआ शव

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर, शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया हैं।

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने रीठा मंडी के निकट रेलवे ट्रैक के पास स्थित खंडहर मे से एक महिला का आधा जला हुआ शव बरामद किया हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर, शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस चौकी लक्की बाग को सूचना मिली की एक महिला का आधा जला हुआ शव रीठा मंडी के निकट रेलवे ट्रैक के पास स्थित खंडहर में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर चौकी लखीबाग व कोतवाली नगर से पुलिस फोर्स सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को घटनास्थल पर एक महिला का शव आधा जला हुआ खंडहर में पड़ा मिला, जिसके दाहिने हाथ पर विमला लिखा हुआ था, तथा बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू बने थे। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना हैं की शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रहीं हैं।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581