उत्तराखंड समाचार

पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों ने की डीजीपी से मुलाकात

शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

देहरादून। आज पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। 20-26 फरवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित हुई 15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स मुकाबले में श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर और श्रीमती कमलेश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने सिल्वर मैडल तथा महिला एकल मुकाबले में श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर नें कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581