उत्तराखंड समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

एसडीआरएफ पोस्टों में मनाया गया योग उत्सव

देहरादून 21 जून। ग्रीष्म संक्रांति में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट व प्रदेशभर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ पोस्टों में समस्त कार्मिकों द्वारा योगाभ्यास कर ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ की भावना से आज योग उत्सव मनाया गया।
वहीं दूसरी और आज तिलक रोड़ की पार्षद अनिता गर्ग ने वार्ड 22 तिलक रोड में सिटी बोर्ड स्कूल और अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग के बाद सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये पार्षद अनिता गर्ग ने कहा की योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है तथा योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। हमारे योगाचार्यों ने भी योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है।
वहीं दूसरी और आज राजपुर विधानसभा के करनपुर नगर मंडल द्वारा योग शिवर का आयोजन भाजपा की वरिष्ठ नेत्री इंदु बाला के निवास स्थान पर किया गया। जिसमें सभी मंडल पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर योगा आचार्य पूजा व पंकज को स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button