उत्तराखंड समाचारक्राइम

मुखबिरी के शक में युवक पर हमला, मोबाइल तोड़ा, हजारों की लूटी, चार पर केस

साथ ही 10 हजार की नकदी भी लूट ली गई।

रुद्रपुर : मुखबिरी के शक पर रम्पुरा निवासी युवक पर हमला कर दिया गया। इस दौरान उसका मोबाइल तोड़ दिया गया, साथ ही 10 हजार की नकदी भी लूट ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेट समेत चार महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।रम्पुरा निवासी सोनू पुत्र प्रेम शंकर ने बताया कि सोमवार रात को वह अपने ढाबे से घर को आ रहा था। इसी बीच उसके घर के पास पहुंचते ही मोहल्ले के ही भागवती देवी पत्नी पप्पू, सुंदर रानी पत्नी ओमप्रकाश, भागवती देवी का पुत्र रितिक और पुत्री विनिता ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान चारों ने उसे पुलिस का मुखबिर बताते हुए गालीगलौज की। विरोध करने पर उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।इस दौरान हमलावरों ने उसके जेब से 10 हजार की नकदी भी लूट ली। यही नहीं उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। घटना उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद न हो, इसके लिए उन्होंने सीसीटीवी भी तोड़ दिया। शोर होने पर लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। सोनू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button