आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

अपने कर्तव्यों के दौरान उक्त अनुभवों से सीख लेकर उनका अनुसरण करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।

देहरादून, 30 जून। पुलिस कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल की उपस्थिति में दून पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में एसएसपी देहरादून ने सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बताया। एसएसपी देहरादून ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को भरोसा दिलाया की पुलिस परिवार भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिए तैयार रहेगा। विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किये।अपने कर्तव्यों के दौरान उक्त अनुभवों से सीख लेकर उनका अनुसरण करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया।
आज पुलिस अधीक्षक विकासनगर व अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा पुलिस अधीक्षक विकासनगर के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सेवाकाल के दौरान उनकी कर्तव्यनिष्ठा व आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी सवेंदनशीलता की सराहना की साथ ही पुलिसकर्मियों के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए अधीनस्थांे के साथ टीम भावना से उनकी कार्य करने की क्षमता को सराहा। इस दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले अधिकरियांे/कर्मचारियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया। विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button