उत्तराखंड समाचार

जिला चिकित्सालय में अब रक्त के लिए नहीं भटकेंगे मरीज व तीमारदार

जिला चिकित्सालय में रक्तकोष भवन निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून, 20 दिसंबर। स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस के लिए सुगम बनाना जिलाधिकारी सविन बंसल की सर्वोच्च प्राथिमिकता में से एक है, इसके लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयासरत है। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान बल्ड बैंक न होने तथा स्वीकृत बल्ड बैंक का कार्य वर्षों से लम्बित होनेे की जानकारी दी गई, जिस पर जिलाधिकारी बल्ड बैंक के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु निरंतर कार्यवाही की गई। सबसे पहले कार्यदायी संस्था का चयन करते हुए शासन को डीपीआर प्रेषित की गई। शासन से ब्लड बैंक भवन निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई, जल्द ही इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जनमानस को जल्द ही ब्लड बैंक का लाभ मिलेगा। सितम्बर माह में कार्यदायी संस्था नामित करते हुए डीपीआर वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित की गई थी, जिस पर शासन की स्वीकृति मिलने के उपरान्त अब इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581