उत्तराखंड समाचार

चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी : मोहन कुमार काला

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं।

देहरादून 12 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को रामनगर एवं रूडकी में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। उक्त जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कल 13 अप्रैल को पीरूमदारा रामनगर एवं डीएवी कॉलेज रूड़की में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी नई दिल्ली से चलकर प्रातः 11:50 बजे पीरूमदारा रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी जहां पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी तथा अपरान्ह 15:00 बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली को प्रस्थान करेंगी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेटर मोहन कुमार काला ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार तैयारियां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एवं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज रुड़की पहुंचकर जनसभा स्थल का दौरा कर जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी की चुनावी जनसभाओं में प्रदेशभर के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464