उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

जिलाधिकारी ने किया धाम क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने हेतु प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा। श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि-प्रशासन की सख्ती और संवेदनशीलता के साथ हर व्यवस्था पर विशेष फोकस। श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के नेतृत्व में आज धाम क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक, यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, संबंधित विभागीय अधिकारी, तीर्थ पुरोहित, बीकेटीसी एवं केदार सभा के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण, आस्था पथ, टोकन काउंटर सहित संपूर्ण धाम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, आवास, शौचालय, खाद्य सामग्री,सुरक्षा, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम एवं क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके अनुभव एवं सुझावों को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखें तथा श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मधुर व्यवहार सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर के आसपास पड़ी बर्फ को शीघ्र हटाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित समस्त अधिकारियों के साथ धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम में कुछ ब्लॉगर एवं यूट्यूबर द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिससे पवित्र यात्रा की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बावजूद जिला प्रशासन, स्थानीय लोगों और हकहकूकधारियों द्वारा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, केदार सभा एवं अन्य संबंधित संस्थाएं श्रद्धालुओं को बाबा केदार के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और वर्तमान में श्रद्धालु व्यवस्थित ढंग से दर्शन कर रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए निरंतर निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464