उत्तराखंड समाचारक्राइम

नौकरी का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठगे

आरोपियों में एक आईएमए में दैनिक वेतन पर नौकरी करने वाला कर्मचारी भी शामिल है।

देहरादून। रेलवे पुलिस फोर्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से 18 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों में एक आईएमए में दैनिक वेतन पर नौकरी करने वाला कर्मचारी भी शामिल है। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल ने बताया कि रीना रानी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी ठाकुरपुर ने तहरीर दी। तहरीर मे कहा गया कि उसका पति आईएमए में डेलीवेज पर नौकरी करता है। उसके साथ वहां डीपी जुयाल भी काम करता है। उसने झांसा दिया कि वह और उसके परिचित सरकारी नौकरी लगवा देते हैं। राजेंद्र ने घर जाकर पत्नी को बताया। उन्होंने अपने रिश्तेदार तीन युवकों को नौकरी पर लगाने की बात की। तीनों को रेलवे पुलिस फोर्स में नौकरी दिलाने की बात कही गई। नौकरी के झांसे में तीनों को जुयाल ने भारती अधिकारी व शैफाली अधिकारी निवासी पीपल चौक कौलागढ़ और अनिल भट्ट मिलवाया है। आरोप है कि नौकरी के झांसे में पीड़ित तीनों युवकों से कुल 18 लाख रुपये ले लिए गए। आरोप है कि पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल रीना की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581