उत्तराखंड समाचार

ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल ने कृषक उन्नयन गोष्ठी का किया उद्घाटन

हमारा स्वस्थ ठीक रह सके, हमें मडुंवा झंगोरा आदि पुराने आनाजों का खान पान शुरू करना चाहिऐ।

पौडी गढवाल। आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आत्मा परियोजना द्वारा कृषक गोष्ठी का प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। आत्मा परियोजना द्वारा संचालित योजनाओं की कृषकों को जानकारी देने हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया, आत्मा परियोजना प्रभारी कुकरेती द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी। अपने सम्बोधन में प्रमुख द्वारा जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करने का कहा गया,हमें पुनः अपने पुरानी खेती प्रथा को शुश् करना चाहिए तभी हम पहाड़ के गाॅवों में प्राकृतिक रूप से रह सकते है,हमें मोटा अनाज फिर से उत्पादन करने होगे। जिसमें हमारा स्वस्थ ठीक रह सके, हमें मडुंवा झंगोरा आदि पुराने आनाजों का खान पान शुरू करना चाहिऐ। इस प्रकार की बैठकों से हमारे कृषकों को लाभ मिलेगा। मेरा कृषकों से अनुरोध है कि आप इन गोष्ठियों में अपने विचार रख सकते है इस अवसर पर विकासखण्ड प्रभारी संजय श्रीवास्तव भण्डार प्रभारी रमेश कठैत, न्याय पंचायत प्रभारी मुकेश कुमार,अमित गौड़,अन्यंन बहुखंडी,आत्मा के अध्यक्ष रवीन्द्र रावत कनिष्ठ प्रमुख, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी जिला पंचायत कुलभुषण,प्रधान दिउसा यशपाल सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता भूतपूर्व सैनिक श्री राजेश बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन बिष्ट द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581