आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल कसती दून पुलिस

भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहा ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 26 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सख्ती से दून पुलिस भू-माफियाओं पर नकेल कसती जा रहीं हैं। भूमि धोखाधडी में 02 वर्ष से फरार चल रहे 15000 रुपये के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त दुबई भाग गया था। पुलिस द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही थी। पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर गेस्ट हाउस में छुपा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित, इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर में युवराज क्षेत्री पुत्र स्व. विशन बहादुर क्षेत्री निवासी कोल्हूपानी नन्दा की चौकी, प्रेमनगर देहरादून द्वारा फर्जी व कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर उनके साथ 85 लाख रुपये से अधिक की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराध सख्या 255/24, धारा 420/120बी भादवि में अभियुक्त बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून, जो अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए विगत 02 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त के सम्बंध में जानकारी करने पर पुलिस टीम को अभियुक्त के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके बाद से ही पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासो के दौरान पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून को बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास, रिस्पना रोड से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581