उत्तराखंड समाचार

सचिवालय टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें संस्करण का शुभारंभ

क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी द्वारा सभी खिलाड़ियों/अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

देहरादून। अंतर सचिवालय टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें संस्करण का शुभारंभ आज महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। आज का पहला मैच सचिवालय हरिकेन एवं सचिवालय ए के बीच खेला गया जिसमें सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए आशीष रावत ने 33, अनुज चमोली ने 31 और सुनील मेंदोला ने 26 रनों का योगदान दिया। सचिवालय ए की ओर से गेंदबाजी में हरीश सैनी ने तीन, सागर कुमार ने तीन, रंजन एवं तुलसी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए की टीम ने 17.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सागर कुमार ने 55, टी. एच. खान ने 33 और हरीश सैनी ने नाबाद 33 रन बनाए। गेंदबाजी में सुनील मेंदोला ,अनुज चमोली और मुकेश रावत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस तरह सचिवालय ए ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। सागर कुमार को मैन ऑफ द मैच और अनुज चमोली को फाइटर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। दूसरा मैच सचिवालय वारियर और सचिवालय डेंजरस के बीच खेला गया। जिसमें सचिवालय वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। सौरभ उनियाल ने 35 ,राजीव सक्सेना ने 26 और अजीत ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में वीरेंद्र रावत ने चार, उमराव गुसाई ने दो और अमित, सतवीर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय डेंजरस की टीम 20 ओवर मे 130 रनों पर सिमट गई। सतवीर ने 28 और अशोक ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रमोद नेगी ने 04,अजीत शर्मा और पवन अस्वाल ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह सचिवालय वॉरियर्स ने यह मैच 33 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रमोद नेगी को और फाइटर ऑफ द मैच वीरेंद्र सिंह को दिया गया। आज उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री कविंद्र सिंह (आरजे काव्या), उत्तराँचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा, महामंत्री श्री विकास गुसाईं, श्री मनोज जयाडा, सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी, एन.एम.ओ.पी.एस के अध्यक्ष श्री जीतमणि पैनुली, डिपार्टमेंटल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश जोशी, डी पी एल कमिश्नर श्री अनिल नेगी मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी द्वारा सभी खिलाड़ियों/अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री टी.एच.खान सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581