आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल
कैबिनेट मंत्री ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
पारंपरिक रासो नृत्य में शामिल होकर लोक संस्कृति का उत्साह बढ़ाया।

उत्तरकाशी/डामट। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने डामटा स्थित सूरत स्टेडियम में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पारंपरिक रासो नृत्य में शामिल होकर लोक संस्कृति का उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने युवाओं से आधुनिकता के साथ अपनी बोली-भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति को मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अपने वेतन से आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की।



