उत्तराखंड समाचार

अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारियों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न चरणों में हुए ज्वाइनिंग अभियान में सभी नए राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

देहरादून 11 मार्च। भाजपा में विभिन्न पार्टियों के अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व कर्मचारी नेताओं ने बड़ी तादात में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सबका स्वागत करते हुए कहा, रमजान शुरुआत के अवसर पर आप सबका आना, मोदी सरकार के तीसरी बार आने की गारंटी को तस्दीक करता है। 7 दशक तक राज करने वाली कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों समाज को बांटने वाली रही, लेकिन मोदी जी बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण एवं विकास की योजना चलाकर देश को जोड़ रहे हैं। बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न चरणों में हुए ज्वाइनिंग अभियान में सभी नए राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमे अलसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर यूनुस के साथ आप पार्टी के बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक पदाधिकारी, उत्तरकाशी नगरपालिका के निवर्तमान  अध्यक्ष कांग्रेस नेता रमेश सेमवाल, पदमश्री कन्हैया पोखरियाल, पूर्व कर्मचारी नेता नरेंद्र रतूड़ी, प्रमोद महर और कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती शांति रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान बड़ी संख्या में आए अल्पसंख्यक समाज का स्वागत करते हुए श्री भट्ट ने कहा, आप पवित्र रमजान की शुरआत के अवसर पर सही समय पर सही जगह आए हैं, क्योंकि मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनना तय है जिसमे आप सबका सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, जिन्होंने 7 दशक देश में शासन किया, उन्होंने देश को तोड़ने का काम किया है। न केवल अपनी नीति बल्कि नियत से भी समाज के बीच दूरियां बढ़ाने और जहर घोलने का काम किया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में बिना धर्म और सामाजिक भेदभाव के विकास के काम हो रहे हैं और जनकल्याण की योजनाएं बन रही हैं। आज भारत ही नहीं मुस्लिम राष्ट्र भी मोदी जी के चमत्कारिक नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रति समाज विशेष में अलगाव फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, आप सबके इतनी बड़ी संख्या में आने से सबका साथ सबका विश्वास की हमारी मुहिम को ताकत मिलेगी। बेहद प्रसन्नता की बात है कि आप सबने भी तय किया है देश का कद बढ़ाने वाले मोदी जी को मजबूती देने का। अब हम सबको मिलकर लोग सुबह चुनाव में 400 से अधिक सीटें लाकर मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के क्रम को जारी रखना है। भाजपा का मानना है कि देश को आगे बढ़ाने में सभी लोगों का योगदान है और अब तो आप सभी भाजपा में आ गए हैं। लिहाजा आप सबके मान सम्मान की चिंता करना अब मेरी जिम्मेदारी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी ज्वाइन करने वालों की संख्या 11 हजार पहुंच गई है,  इस क्रम को मतदान से एक दिन पूर्व तक इसी तरह जारी रखा जाएगा। इस दौरान पार्टी ज्वाइन करने वाले डाक्टर यूनुस ने कहा, मोदी जी के और धामी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को देखकर से प्रभावित होकर हम सब लोग यहां आए हैं व्यक्तिगत तौर पर मैं तो G20 सम्मेलन में भारत का दबदबा देखकर ही मोदी जी का मुरीद हो गया था। साथी गांव गांव शहर शहर में जन कल्याण की योजनाओं से बदलते समाज ने हम सबको भाजपा के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। दो चरणों में हुए आज के जॉइनिंग अभियान में डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में जयपुर से शादाब कमल राशिद सिद्दीकी वसीम सिद्दीकी सभासद आरिफ अंसारी ग्राम प्रधान इस्लाम अंसारी सलमान गोल्डी प्रगति सिंह पन्नू कुलवंत सिंह सुखवीर सिंह फखरुद्दीन मलिक सोनू कादरी आसिफ चौधरी तरजिम अहमद फैजल रहमान वाजिद मलिक डॉक्टर दिलशाद रुद्रपुर से फुरकान मंसूरी ए प्रदेश उपाध्यक्ष आप असगर राजा एडवोकेट बहरे आलम निशान कुरैशी दानिश अली गुलाम ख्वाजा अजहर नवाज अबरार हुसैन सलीम उस्मानी साबिर हुसैन समेत सैकड़ो की संख्या में अल्पसंख्यक पदाधिकारी ने सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता कार्यक्रम के दूसरे चरण में कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती शांति रावत के नेतृत्व में सेवानिवृत अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह रावत, श्री अजय कश्यप के साथ पूर्व प्रवक्ता श्री नरेश गांधी, श्रीमती ममता शाह, श्रीमती सिमरन कौर, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती सीमा, श्रीमती निर्मला, श्रीमती सुशीला, श्रीमती गीता बिष्ट, ललित सिंह रावत, सागर सिंह, विजेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अतरिक्त उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में श्रीमती उषा ओबेरॉय, श्रीमती राखी रावत, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती मीनू अरोड़ा, श्रीमती रेखा पासी, श्रीमती संतोष गुप्ता, श्रीमती सुषमा, श्रीमती सोनिया, श्रीमती शोभा मेंदोला, राजू कंडारी, केदार सिंह, गुरमीत सिंह, युवराज सिंह, होशियार सिंह, श्रीमती रमा देवी, श्रीमती आशा बिष्ट, श्रीमती मीनू भसीन, श्रीमती अनुराधा, श्रीमती नीलू कौशिक इत्यादि ने भाजपा में विश्वास जताया। इन कार्यक्रमों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी श्री मुकेश कोहली, श्री विनय रुहेला, सुश्री स्वराज विद्वान, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री इंतजार हुसैन, शादाब शमश, भूपेंद्र कंडारी श्रीमती मधु भट्ट, जोत सिंह बिष्ट, श्रीमती कमलेश रमन, आर पी रतूड़ी समेत बड़ी संख्या पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581