आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस

सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ

देहरादून। सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने कानून का पाठ सिखाया और शराबियों की बारात लेकर थाने पहुँची जहां उनके विरुद्ध धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 4250 रुपये  का जुर्माना वसूला गया तथा उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 17 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया हैं, सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी और सख्त हिदायत दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम मे कार्यवाही करते हुए थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज रायपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड, किदूवाला, रायपुर बाजार, मालदेवता रोड तथा अन्य संवेदनशील एवं एकांत स्थानों पर चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर खुले में व वाहनों में बैठकर शराब पीने वाले 17 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उनके विरुद्ध धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 4250 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कई व्यक्तियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी, साथ ही होटल संचालकों, ढाबा संचालकों एवं स्थानीय व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानो व उसके आसपास सार्वजनिक स्थानों पर लोगो को शराब न पिलाने व इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त मिलने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581