आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारऋषिकेशक्राइमताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून की सख्ती से हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

ऋषिकेश क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सख्ती से दून पुलिस हुडदंगियों पर नकेल कसती नज़र आ रहीं हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया हैं। ऋषिकेश क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 04 व्यक्तियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश पर सूचना प्राप्त हुई की ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हीरालाल मार्ग पुरानी चुंगी रोड पर कुछ युवकों द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 04 व्यक्तियों अंकुल कुमार पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी काले की ढाल आईडीपीएल ऋषिकेश जनपद देहरादून, मुकेश कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश जनपद देहरादून, कृष्णा गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी गली नम्बर 01 बनखण्डी ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष व अनिल कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी गली नम्बर 01 पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड ऋषिकेश जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581