उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनधर्मधर्म-संस्कृतिन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

आगामी 16 जुलाई को निकालने वाली रथ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

पहली बार होगी श्री श्री जगन्नाथ जी की कथा

देहरादून। श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी देहरादून एवं श्री श्री जगन्नाथ जी गुडींचा रथ यात्रा आयोजन समिति देहरादून द्वारा आगामी 16 जुलाई 2026 को निकालने वाली रथ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद देहरादून की अन्य संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया। शक्तिपुत्र पंण्डित डाॅ सुबास चन्द्र शतपथी ने विस्तार से अवगत करवाया कि देव स्नान पूर्णिमा में स्नान के पश्चात अस्वस्थ होने के कारण विगत 15 दिनों से प्रभु अपने शयनकक्ष में विश्राम की मुद्रा में हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और आयुर्वेदिक औषधि से लगातार उनका उपचार हो रहा है। जैसे ही वह स्वस्थ होते हैं तभी भक्तों को नवयौवन स्वरूप में अपने दर्शन देंगे। 14 जुलाई को भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी के नव यौवन स्वरूप के दिव्य दर्शन सुबह 8 बजे महाआरती का साथ दर्शन प्रारम्भ होगा। रथ यात्रा से पूर्व श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी में 10, 11, 12 जुलाई 3 दिन साइन 4:00 बजे से 6:00 बजे तक पहली बार श्री श्री जगन्नाथ जी प्रभु की कथा भी होगी। शक्तिपुत्र पंण्डित डाॅ सुबास चन्द्र शतपथी अपने श्री मुख से कथा की अमृत वर्षा करेंगे।
आयोजक मंडल द्वारा अवगत करवाया गया है कि जिस नंदी घोष रथ में विराजमान होकर प्रभु परिक्रमा करेंगे, वह पूर्ण रूप से तैयार कर लिया गया है। रथ में लगी दिव्यरस्से को हजारों हजारों श्रद्धालु हरि बोल के जोरदार संकीर्तन के साथ खींचेंगे। यात्रा श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी से प्रारंभ होकर, श्री राधा कृष्ण जी का मंदिर किशन नगर चौक जिसे प्रभु की मौसी का मंदिर भी कहा जाता है, वहां यात्रा का जोरदार स्वागत सत्कार होगा। उसके पश्चात यात्रा कनॉट प्लेस, चकराता रोड, घंटाघर से होते हुए पलटन बाजार, धामा वाला, भारती साड़ी के पीछे से रामलीला बाजार, भंडारी चौक, से तिलक रोड और बिंदाल से होते हुए पुनः मंदिर में विश्राम लगी। वहां पर प्रभु की आरती होगी और महाप्रसाद वितरित होगा। यात्रा में भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी का उड़ीसा की तर्ज पर रहणी प्रसाद वितरित होता है जो यहां भी बनाया गया है और सभी को वितरित होगा।

Related Articles

Back to top button