आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

नशे की लत ले पहुँची सलाखों के पीछे

हॉस्टल में हुई चोरी की घटना को दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून, 12 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड में नज़र आ रहीं हैं। हॉस्टल में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये हॉस्टल से सामान चोरी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 4 लकड़ी के बेड तथा 02 लोहे की अलमारी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार घटना से पूर्व अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित तरीके से बंद पड़े हॉस्टल में रैकी कर चोरी की योजना बनाई थी। नशे की लत के चलते अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतारने तथा जल्द पैसा कमाने के लालच में अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 11 अक्टूबर को रजत दुआ द्वारा बिधोली स्थित अपने दुआ ब्वायज हॉस्टल में से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लकड़ी के बेड व अलमीरा आदि सामान चोरी होने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 219/26, धारा 305, 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 04 अभियुक्तो आदित्य शर्मा उर्फ रिंकू पुत्र निर्मल शर्मा निवासी नियर सार्थक बॉयज हॉस्टल बिधोली कोतवाली प्रेमनगर जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष, जोगेन्द्र कुमार पुत्र श्री दीनदयाल कुमार निवासी ग्राम चिककटिया पो.आ. ढका नियर बाला जी मन्दिर थाना बंडा जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश हाल निवास 32 बीघा बिधोली कोतवाली प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र 29 वर्ष, सचिन कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी कोटाबारी पो.ऑ.- सिंधौली नियर पानी का कुआं, थाना सिंधौली जिला शाहजहापुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी साईं मंदिर बिधोली, कोतवाली प्रेमनगर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष तथा असलम पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी छरबा नियर पानी की टंकी थाना सहसपुर देहरादून, उम्र 40 वर्ष को चोरी के सामान के साथ कांसवाली रोड तल्ली कण्डोली बिधौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 04 लकडी के बेड तथा 02 लोहे की अलमीरा बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त आदित्य शर्मा उर्फ रिंकु द्वारा बताया गया कि वह बिधौली क्षेत्र का ही रहने वाला है तथा नशे का आदी है। अपनी नशे की लत के कारण उसने कई लोगों से उधार लिया था, जिनके द्वारा उस पर लगातार अपना पैसा वापस किये जाने का दबाव बनाया जा रहा था। अगस्त के महीने में अपने एक दोस्त के घर जाते समय उसे रास्ते में बिधोली क्षेत्र में सुनसान स्थान पर बंद पडा दुआ ब्वायज हॉस्टल दिखाई दिया, जिसके अन्दर झाँकने पर उसे हॉस्टल के अन्दर बहुत सारे बेड, अलमारी, गीजर, जिम का सामान व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण दिखाई दिये, जिन्हें देखकर उसके मन लालच आ गया तथा उसने उक्त सामान को चोरी कर उसे बेचकर अपना कर्जा उतारने की योजना बनाई। योजना में उसने अपने दो अन्य साथियों जोगेन्द्र कुमार तथा सचिन कुमार को भी शामिल कर लिया, जिनके द्वारा उसे सहसपुर में असलम नाम के एक कबाडी के सम्बन्ध में जानकारी दी, जिसे योजना के सम्बन्ध में बताने के बाद वो उक्त चोरी का माल खरीदने के लिये राजी हो गया। योजना के अनुसार उनके द्वारा मौका देखकर उक्त हॉस्टल का ताला तोडकर वहां से कई सारे लकड़ी के बेड, लोहे की अलमीरा, गीजर व अन्य सामान चोरी कर लिये, जिसमे से बेड व अलमीरा को उन्होने असलम कबाडी को बेच दिया तथा गीजर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक का सामान उनके साथ घटना में शामिल एक अन्य कबाड़ी अपने साथ ले गया था। घटना में चोरी किये गये 07 लकडी के बेड तथा लोहे की 02 अलमारी उनके पास बची थी, जिन्हे वह आज बेचने की फिराक में थे, पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके साथ घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button