आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान

देहरादून, 12 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 800 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तियों के साथ-साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये 10 अभियुक्तों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। भविष्य में किसी आपराधिक घटना में संलिप्तता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। अनियमितता मिलने तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 72 भवन, प्रतिष्ठान स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 07 लाख 20 हज़ार रू. का जुर्माना किया गया। 28 संदिग्धों को थाने पर लाकर की पूछताछ, 25 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा कोतवाली पटेल नगर क्षेत्रान्तर्गत लोहियानगर, चमनपुरी, ब्रह्मपुरी तथा थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत गुलाब बस्ती, आयुध विहार आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 800 से अधिक किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों के साथ- साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त/प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे 10 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों/घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता पाये जाने पर पुलिस द्वारा 72 भवन/प्रतिष्ठान स्वामियों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 07 लाख 20 हज़ार रु० का जुर्माना किया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 28 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई तथा 25 संदिग्धों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान किये गये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581