उत्तराखंड समाचार

सड़क मार्गो को गढढामुक्त रखे जाने के निर्देश

नगर निगम गिरासू भवनों के सम्बन्ध में समय आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे

देहरादून, 06 जुलाई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्र स्थित सड़क मार्गों को गढ्ढामुक्त रखे जाने, नालियों की कनेक्टिविटी बनाने, सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने, मार्ग के दोनो और स्थापित विद्युत /टेलीफोन के झुलते तारों को सुव्यस्थित करने एवं सम्पूर्ण मार्ग की सफाई हेतु जन-सुरक्षाहित में 22 स्थानों हेतु 02 सुपर जोनल अधिकारी, 10 जोनल एवं 22 सैक्टर अधिकारी नामित किये गए है। उन्होंने नामित अधिकारियों को सड़क मार्गो को गढढामुक्त रखे जाने, नालियों की की कनेक्टिविटि बनाने, सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने, मार्ग के दोनो ओर स्थापित विद्युत /टेलीफोन के झुलते तारों को सुव्यवस्थित करने, सम्पूर्ण मार्ग की सफाई व्यवस्था, फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त रखने, सड़क मार्गों के किनारे जर्जर परिसम्पत्तियों का निरीक्षण एवं तद्नुसार सम्बन्धित विभागों को उक्त कार्यवाही की सूचना देने आदि दायित्व सौंपे गए है। उन्होंने निर्देश दिए कि एनएच,एनएचआई, लोनिवि के सम्बन्धित अभियन्ता मुख्यरूप से सड़कों को गढ्ढामुक्त रखने हेतु समुचित स्टाॅफ/उपकरण आदि की व्यवस्था के प्रति उत्तरदायी रहेंगे। सेक्टरवार सफाई निरीक्षकों/सुपरवाईजरों की तैनाती नगर आयुक्त, नगर निगम द्वारा अपने स्तर से की जाएगी। नगर निगम गिरासू भवनों के सम्बन्ध में समय आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होंने सचिव एमडीडीए को अपने स्तर से सम्बन्धित अभिन्ताओं की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामित जोनल एवं सैक्टर अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने एवं सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सुपर जोनल अधिकारी नामित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी देहरादून को तैनात अधिकारियों से उनके दायित्वों के प्रति नियमित समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए। नामित जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581