आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशसोशल मीडिया वायरल

धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रुद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज जयंती कोठियाडा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं के लिए पेंटिंग, मेंहदी, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना जखोली के ब्लॉक समन्वयक बलराम कोठारी ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बालिका शिक्षा, बालिकाओं के अधिकारों, लिंग परीक्षण रोकने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला सहायक पोषण मिशन सोनम भंडारी, प्रियांशु सिंह सहित क्षेत्रीय सुपरवाइजर और विद्यालय के अध्यापकों ने भी अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे और छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button