आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगी पहुँचे सलाखों के पीछे

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सख्ती से हुड़दंगी सलाखों के पीछे पहुँचे। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया। नया गांव क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 03 व्यक्तियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत नयागांव क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने तथा और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 03 व्यक्तियों मो. अफजल पुत्र अनवर हुसैन निवासी परवल उम्मेदपुर कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 30 वर्ष, इकबाल पुत्र बुन्दु निवासी परवल उम्मेदपुर कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 33 वर्ष व अलीशेर पुत्र बिन्दु हसन निवासी सिंगनीवाला सहसपुर उम्र 42 वर्ष को 170 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581