आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थान को बनाया अखाड़ा—पोखरी पुलिस ने उतारा नशे का खुमार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

चमोली। थाना पोखरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत कुछ युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हो-हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
मौके पर मौजूद युवकों को पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाया गया तथा घर जाने की सलाह दी गई, लेकिन नशे में धुत युवकों ने पुलिस की बात न मानते हुए हंगामा जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाना पोखरी लाया। पूछताछ में उनकी पहचान मुकेश निवासी वल्ली पोखरी, अनूप निवासी किरोली पीपलकोटी, अनिल एवं अनुज निवासी किरोली पीपलकोटी के रूप में हुई।
सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर चारों युवकों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
चमोली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे में हुड़दंग, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और आमजन की शांति भंग करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button