एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का प्रहार आज भी जारी रहा। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 956 ग्राम गांजा बरामद किया हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पर गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज सपेरा बस्ती से एक अभियुक्त अकरम पुत्र स्व. मिल्कीराम निवासी सपेरा बस्ती रायपुर रोड थाना रायपुर देहरादून मूल पता वार्ड न. 07 हटवास कांगडा हिमाचल प्रदेश उम्र 32 वर्ष को 02 किलो 956 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध सख्या 420/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) पंजीकृत किया गया है।




