उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारऋषिकेशएंटरटेनमेंटक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरें

एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 09 अक्टूबर। सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार पूर्व में हुए विवाद के चलते अभियुक्तो द्वारा युवक के साथ मारपीट की गयी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव देहरखास पटेल नगर देहरादून के द्वारा कोतवाली पटेल नगर पर एक लिखित तहरीर दी गई की 07 अक्टूबर को प्रज्जवल दीक्षित पुत्र बॉबी दीक्षित निवासी अनुपम विहार न्यू पेटलनगर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष, आदित्य गर्ग पुत्र संजय गर्ग निवासी निकट शिव मन्दिर ब्रह्मपुरी निरंजनपुर देहरादून उम्र- 21 वर्ष, आयुष पंडित, तुषार एवं 15 – 20 अन्य लड़कों के द्वारा उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। इस दौरान अभियुक्तो द्वारा उसकी चांदी की चैन व 8000 रुपये भी छीन लिये। अंकज द्वारा दी गयी तहरीर पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मुकदमा अपराध सख्या 738/26 धारा 115(2), 191(2), 309(6) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें पटेलनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई घटना में शामिल 02 अभियुक्तो आदित्य व प्रज्जवल को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581