उत्तराखंड समाचार

70 विधानसभाओं में शुरू हुआ भाजपा का महाभियान

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में औपचारिक चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

देहरादून। भाजपा ने आज से उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में औपचारिक चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी की और से आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल की विकासनगर विधानसभा में हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर और कुमायूं की हल्द्वानी विधानसभा में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के अतिरिक्त धर्मपुर विधानसभा में पार्टी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के साथ साथ अन्य सभी विधानसभाओं में जनसभा और डोर टु डोर कैम्पेन चलाया गया। इस मौके पर उन्होने केंद्रीय बजट में उत्तराखंड से संबन्धित प्रावधानों के लिए मोदी जी और वित्त मंत्री को पार्टी की और से धन्यवाद दिया। हरिद्वार रोड स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रचार अभियान के तहत पार्टी की कोशिश पन्ना और बूथ प्रभारी स्तर तक प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने की कोशिश की जाएगी। इस क्रम में पार्टी नयी टेली कोन्फ्रेंस तकनीक के माध्यम से एक कॉल में 50 से 90 हज़ार लोगों तक संदेश पहुंचा रही है। इस तरह हमारी कोशिश लगभग सभी 80 लाख मतदाताओं को छूने की है।

 

Related Articles

Back to top button