उत्तराखंड समाचार

बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर हुई पत्थरों की बौछार

एसडीआरएफ की मदद से कार में फंसे हुए एक बच्चे और एक पुरुष को बमुश्किल निकाला गया।

देहरादून। चमोली में आज अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बदरीनाथ हाईवे के पातालगंगा के पास हुआ। बदरीनाथ धाम से लौट रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए। पत्थरों के कारण कार चकनाचूर हो गई। जबकि हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष और एक बच्चा घायल हो गये।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, आज बदरीनाथ में हादसा हुआ है, यहां हरियाणा का रहने वाला एक परिवार बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपनी कार संख्या HR एचआर 22 टी 5713 से लौट रहा था[ तभी पातालगंगा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर आ गिरे। पत्थरों की चपेट में आने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में हरियाणा की रहने वाली शिल्पा उम्र 36 वर्ष निवासी फतेहाबाद हरियाणा नाम की एक महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ की मदद से कार में फंसे हुए एक बच्चे और एक पुरुष को बमुश्किल निकाला गया। जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581