आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

महिला अपहरण का प्रयास : मुख्य अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून 27 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियो के विरुद्ध एक्शन मोड में नज़र आ रहीं हैं।
दून पुलिस ने महिला के अपहरण के प्रयास के प्रकरण में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने अपने साथी के कहने पर महिला को डराने के लिये अपने अन्य साथियों को देहरादून लेकर आया था। अभियुक्त के साथी का पैसों के लेन देन को लेकर पीड़ित महिला से विवाद चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 23 सितम्बर को सुषमा शर्मा द्वारा थाना रायपुर पर नाला पानी चौक के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध सख्या-394/26, धारा 126(2)/ 140(3)/ 61(2)/ 62 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक अभियुक्ता को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई थी। अभियुक्ता से पूछताछ में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से उक्त घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया था, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्ता के अन्य साथियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिनकी गिरफ्तारी हेतु एसएससी देहरादून के निर्देशों पर अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप 27 सितम्बर को पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु पुत्र स्व. सुखपाल निवासी अन्नकी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल पता ग्राम नगला एहमाद थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ उक्त महिला को डराने के लिए देहरादून आया था। अभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button