आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

विकासखण्ड हल्द्वानी में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

किसानों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

हल्द्वानी। जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड हल्द्वानी में किसान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम विकासखण्ड हल्द्वानी मुख्यालय पर ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, अरविंद कुमार पांडे द्वारा की गई। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में किसानों, महिला किसानों, प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं किसान उत्पादक संगठनों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से किसानों को राज्य,केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा किसान फार्मर रजिस्ट्री डिजिटल समावेश, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उन्नत बीज, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गैर ऋणी द्वारा फसल बीमा लेने के लिए योजना, एवं कृषि यंत्रीकरण की जानकारी उद्यान विभाग द्वारा फल, सब्जी, पुष्प उत्पादन, उद्यानिकी योजनाएं, सब्सिडी एवं नर्सरी की जानकारी पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा, टीकाकरण, नस्ल सुधार, डेयरी विकास एवं पशुधन बीमा योजना। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन, तालाब निर्माण, मत्स्य बीज एवं अनुदान योजनाएं। रेशम विभाग द्वारा रेशम कीट पालन, शहतूत पौध रोपण एवं रेशम उद्योग से आय की जानकारी। दुग्ध एवं डेयरी विकास द्वारा दुग्ध समिति गठन, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं डेयरी ऋण योजनाएं।जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आजीविका, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह एवं गरीबी उन्मूलन योजनाएं सहकारिता विभाग साधन सहकारी समितियों के माध्यम से खाद, बीज, ऋण एवं भंडारण की सुविधा विद्युत, उरेडा, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग सोलर पंप, सिंचाई सुविधा, विद्युत कनेक्शन एवं जल संरक्षण की जानकारी।लीड बैंक एवं IFFCO किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, खाद, उर्वरक एवं फसल प्रबंधन की जानकारी सभी विभागीय अधिकारियों ने स्टॉल पर उपस्थित रहकर किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और योजनाओं के पर्चे, बुकलेट भी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान कुंवरपुर गोलापार के किसानों द्वारा कृषि निवेश केंद्र कुंवरपुर में समय पूर्व बीज, खाद, छोटे यंत्र, स्प्रे पंप, आदि की व्यवस्थाओं को शीघ्र ठीक करने का अनुरोध किया गया जिस पर मुख्य अधिकारी ने प्रभारी कृषि निवेश केंद्र को दूरभाष पर वार्ता कर उक्त समस्याओं का समाधान किया गया जिस पर किसानों द्वारा कृतज्ञता प्रकट की गई इसी प्रकार अन्य किसानों द्वारा भी अपनी प्रमुख समस्याओं मे जैसे खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई, वन्य जीवों से फसल सुरक्षा, जंगली जानवर, मंडी व्यवस्था, ऋण एवं बीमा आदि के संबंध में अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि किसानों की समस्याओं का *त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है।उन्होंने कहा कि कृषि को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाने के लिए किसानों को नई तकनीक अपनानी होगी। जैविक खेती, मोटा अनाज, सब्जी एवं पुष्प उत्पादन तथा पशुपालन को अपनाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया, ताकि अन्य किसान भी उनसे प्रेरणा लेकर उन्नत खेती की ओर अग्रसर हों। कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें एक ही स्थान पर सभी योजनाओं की जानकारी मिल जाती है। कार्यक्रम में *मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रदीप बिष्ट, अधिशासी अभियंता उरेडा चांदनी बंसल, अधिशासी अधिशासी अभियंता सिंचाई विरेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई प्रशांत कुमार, सहायक निदेशक रेशम दीपक मेर, सहायक निदेशक मत्स्य रजनी देवराडी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव समस्त कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एवं क्षेत्रीय अधिकारी सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581