उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंटखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

दो दिवसीय ‘द लिटरेरी टेबल’ लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल में शामिल होंगी भारत की कई हस्तियां

26 और 27 सितम्बर को द लिटरेरी टेबल पर देश की कई नामी हस्तियां पहुंच रही

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 24 सितंबर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगामी 26 और 27 सितम्बर को द लिटरेरी टेबल पर देश की कई नामी हस्तियां पहुंच रही हैं I आरोग्य वेलबीइंग ट्रस्ट का एक लेखक-पाठक प्लेटफॉर्म बहुत ही शानदार पहल है। यह सौभाग्य की बात है कि ये फेयरफील्ड बाय मैरियट, देहरादून में आयोजित किया जा रहा हैं। आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में द लिटरेरी टेबल लिटरेचर आर्ट फेस्टिवल के निदेशक डॉ. आलोका दास गुप्ता नियोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लिटरेचर और आर्ट्स फेस्टिवल में का मुख्य उद्देश्य लेखकों के हौसलों और विश्वास को बढ़ावा देना है तथा इसमें देश के कुछ सबसे सम्मानित साहित्यिक और बौद्धिक हस्तियों के साथ ही दो दिनों के दिलचस्प सेशन का वादा किया गया है। डॉ. नियोगी ने यह भी बताया कि हम ऑयल एंड नेचुरल गैस और डीपीएस भागलपुर, कई सपोर्टिंग इंस्टीट्यूट और एंटरप्रेन्योर के साथ, लिटरेरी पार्टनर के तौर पर गर्व से काम कर रहे हैं और इस फेस्टिवल को डायरेक्टर डॉ. आलोका दास गुप्ता नियोगी द्वारा लीड किया जा रहा हैं। फेस्टिवल का शुभारंभ 26 सितम्बर को दोपहर 1:00 बजे उद्घाटन समारोह के साथ प्रारंभ होगा। जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन आठ सेशन होंगे। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में शामिल होने वाले शाही मेहमानों को देश के बड़े-बड़े नाम एवं सम्मानित लेखकों और हस्तियों को सुनने का अवसर मिलेगा, जिनमें मुख्य रूप से बच्ची करकारिया, लेखक, टाइम्स ऑफ़ इंडिया के कॉलमिस्ट, देवदत्त पटनायक, पौराणिक कथाकार, चंद्रचूड़ घोष, लेखक, पत्रकार और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर रिसर्चर, अनुज धर, लेखक, कॉलमिस्ट और रिसर्चर, पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, ईपीएस- लेखक डॉ. शालिनी मलिक, लेखक और पैथोलॉजिस्ट, अजिताभ एम बोस, जाने-माने लेखक और पब्लिशर रॉबिन रॉय–डिस्कवरी चैनल के डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर, तरुण महर्षि – बेस्टसेलिंग लेखक, समृद्धि गुलाटी– जम्मू से बेस्टसेलिंग लेखक और साइकोलॉजिस्ट, अनीता शर्मा, बेस्टसेलिंग, अवॉर्ड जीतने वाली लेखिका, शुभोब्रत मजूमदार- डेब्यू लेखक, मोना वर्मा– बेस्टसेलिंग लेखक, डॉ. आलोक दासगुप्ता नियोगी–अवॉर्ड जीतने वाली लेखिका और फ्रीलांस राइटर शामिल हैं I पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि इस फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने राइटर प्रेम प्रकाश अनिमेष, आरबीआई झारखंड के रीजनल डायरेक्टर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बाची करकारिया और देवदत्त पटनायक द्वारा एडिटेड वॉटरनमः बुक डिस्कशन, द लिटरेरी टेबल की सोविनियर के तीसरे एडिशन की रिलीज़ एवं रॉबिन रॉय की डॉक्यूमेंट्री एम्बर्स ऑफ़ होप की स्क्रीनिंग, जिसे ज़ीनत अमान ने नैरेट किया है और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर एंकर होंगे।लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल में विभिन्न सेशन को पूजा खन्ना, डॉ. रूबी गुप्ता, मेजर जनरल आनंद रावत, मोना वर्मा, डॉ. आलोका दासगुप्ता नियोगी, जसलीन कौर, जूही खन्ना, क्रीती अहलावत, जयश्री बनर्जी, गुंजन कवात्रा बलूजा और दूसरे जाने-माने लोगों का एक पैनल मॉडरेट करेगा। फेस्टिवल के एमसी मनु आहूजा भी शामिल होंगे। 26 सितंबर को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री प्रेम रंजन अनिमेष, जाने-माने लेखक और आरबीआई, झारखंड के रीजनल डायरेक्टर होंगे और गेस्ट ऑफ़ ऑनर होंगे हिमालय वेलनेस के डॉ. फारूक, दृष्टि आई हॉस्पिटल के डॉ. गौरव लूथरा, डीपीएस, भागलपुर के चेयरमैन श्री राजेश श्रीवास्तव, ओएनजीसी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री नेबुला बागची, ओएनजीसी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री आर.एस. नारायणी व अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581