उत्तराखंड समाचारराजनीति

कोटद्वार में 17 जून को होगा दूसरा वृहद स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील भी की है

कोटद्वार 13 जून। कोटद्वार में यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा के जुनून चैरिटेबल सोसाइटी के सहयोग से बहुत बड़े स्तर पर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने हेतु निशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श एवं दवा वितरण शिविर 17 जून को श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसकी जानकारी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील भी की है कि 17 जून को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लें। पिछले साल जून माह में भी विधानसभा अध्यक्ष के अथक प्रयासों से और यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से कोटद्वार में वृहद स्तर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था जिसमे तीन हजार से अधिक लोगो ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि आयोजित स्वास्थ्य शिविर में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा से 30 से अधिक डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। जिसमें नेत्र, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग,नाक-कान-गला, दंत रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, गला रोग, हृदय रोग, सामान्य रोग आदि के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। इस दौरान होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएगी। इसके अलावा शिविर में मरीजों को परिवार नियोजन की जानकारी, शुगर, बीपी, यूरिक एसिड, ईसीजी, लीवर, किडनी लंग्स संबंधी जांच, एनसीडी से महिलाओं में विभिन्न प्रकार के होने वाले कैंसर की जांच की जाएगी। शिविर में एनसीडी-एण्ड टीबी स्क्रिनिंग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, ब्लड जांच, ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन काउंटर, स्कीन संबंधी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण सहित कई अन्य स्टॉल लगाए जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि 17 जून को शिविर केंद्र में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य लें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581