उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

पेयजल संकट से राहत : 30 मई तक पूरे नगर में रोस्टर के अनुसार होगी जलापूर्ति

नगर के लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र में एक दिन के अंतराल पर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है,

चम्पावत 28 मई। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार लोहाघाट नगर में पेयजल संकट से निपटने हेतु विभाग द्वारा लगातार राहत एवं आपूर्ति कार्य संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में विभिन्न योजनाओं में जलस्राव कम होने के कारण उत्पन्न कमी की पूर्ति के लिए 7 अतिरिक्त टैंकरों के माध्यम से मुख्य भंडारण टैंकों में पानी भरकर उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 40 से 50 मिनट तक पाइप्ड पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। नगर के लगभग 40 प्रतिशत क्षेत्र में एक दिन के अंतराल पर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से एक दिन के अंतराल पर पेयजल उपलब्ध कराने हेतु लगातार टैंकर संचालन किया जा रहा है। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 30 मई 2026 तक सम्पूर्ण नगर में रोस्टर के अनुसार एक दिन के अंतराल पर पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से संचालित कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त नगरवासियों को राहत प्रदान करने के लिए नगर में स्थापित 11 सोलर हैंडपंप एवं 24 हस्तचालित हैंडपंपों के माध्यम से भी पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464