उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीन्यूज़राजधानी दिल्लीराजनीतिसोशल मीडिया वायरल

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : डॉ. प्रतिमा सिंह

भाजपा का दलित विरोधी चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 14 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी की हल्द्वानी में रामलीला मैदान में हुई रैली के उपरान्त जिस प्रकार भाजपा नेताओं और उसके अनुयावी संगठनों द्वारा तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया गया उससे भाजपा का दलित विरोधी चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। कांग्रेस पार्टी भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों की इस प्रकार की मानसिकता की कठोर शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर सबका साथ सबका विकास और दलितों के सम्मान तथा सामाजिक न्याय की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर उसके शासन और नीतियों में दलित समाज के प्रति जो नफरत देखी जा रही है वह किसी से छुपी नहीं है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की बात करने वाली भाजपा की नीतियों में दलित, शोषित और गरीब वर्ग के लिए नफरत दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा का दलित समाज के लोगों के साथ अन्याय और उत्पीड़न का विषय भारत की एकता और अखंडता तथा सामाजिक सौहार्द के लिए बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें दलितों, गरीबों और वंचित वर्गों को केवल चुनाव के समय याद करती हैं। सत्ता में आने के बाद न केवल उनके अधिकारों और समस्याओं की अनदेखी की जाती है बल्कि उन्हें अपमानित करने का कोई भी अवसर नहीं छोडती। सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़े मुद्दों पर दलित समाज को ठोस राहत देने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी की जाती है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। कांग्रेस भाजपा की दलित विरोधी नीतियों और भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button