उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

सुरक्षा सर्वोपरि, कांवड मेला क्षेत्र में हर कदम पर दून पुलिस की पैनी नजर

संदिग्धों की धरपकड एव उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं।

देहरादून। कांवड मेला क्षेत्र में हर कदम पर दून पुलिस की पैनी नजर बनी हुई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत त्रिवेणी घाट परिसर, बस अड्डा परिसर, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाज़ार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड देहरादून ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम अथवा निकटतम चौकी को देने हेतु आमजन को जागरूक किया। कांवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की धरपकड एव उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा के बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने हेतु जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581