आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

कैबिनेट मंत्री ने किया उन्नति शर्मा का सम्मान

प्रतिभावान खिलाड़ी उन्नति शर्मा का सम्मान

देहरादून। देहरादून से ग्लास्गो तक तिरंगा लहराने वाली देवभूमि की प्रतिभावान खिलाड़ी उन्नति शर्मा का सम्मान हुआ है। उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज शासकीय आवास पर ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो स्पर्धा (महिला -63 किग्रा वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने पर उन्नति शर्मा से मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देहरादून में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जूडो प्रशिक्षण केंद्र से शुरू हुआ उन्नति का यह सफर अंतरराष्ट्रीय मंच के पोडियम तक पहुँचा है, जो हमारी देवभूमि की संकल्पशक्ति का प्रत्यक्ष उदाहरण है। भेंट के दौरान उन्नति ने हमारी पहल ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ के विचार को अत्यंत प्रभावशाली व प्रेरणादायी बताते हुए इसके सफल आयोजन हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। खेल संस्कृति और युवा ऊर्जा को दिशा देने वाले इस संकल्प के प्रति हमारे खिलाड़ियों का यह जोश बेहद उत्साहजनक है। उत्तराखंड परिवार की ओर से उन्नति, उनके परिजनों एवं कोच को पुनः बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्नति का यह स्वर्णिम सफर निरंतर जारी रहे और वे भविष्य में भी देश-प्रदेश का नाम ऐसे ही गौरवान्वित करती रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button