आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

राजेश राजोरिया बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

मदन वाल्मीकि बने प्रदेश प्रमुख महामंत्री

देहरादून। आज राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की आवश्यक बैठक पटेल नगर सामुदायिक भवन देहरादून में आयोजित की गई जिसमें प्रमुख पदाधिकारी में भागीदारी की। बैठक में मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने संगठन के सभी पदाधिकारी से विचार विमर्श कर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश राजोरिया को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री मदन वाल्मीकि को प्रदेश प्रमुख महामंत्री मनोनीत किया जिसका सभी ने समर्थन किया तथा एक सप्ताह में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रमुख महामंत्री सभी पदाधिकारी का सहयोग लेकर संगठन का विस्तार करेंगे तथा सामाजिक में अच्छे कार्य करेंगे। मकवाना ने कहां कि पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस द्वारा महिलाओं और सफाई कर्मचारियों पर किए गए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज की कठोर शब्दों में निंदा की और मोर्चा द्वारा पंजाब सरकार पुलिस कार्रवाई के विरुद्ध निन्दा प्रस्ताव पारित किया। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण सफाई काव्य में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी तथा नहीं स्थाई भर्ती की मांग का प्रस्ताव भी पारित किया। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना, राष्ट्रीय महामंत्री श्री विशाल बिरला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा सभा अध्यक्ष श्री राजेंद्र मोहन केसला जी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राजोरिया जी नव नियुक्त प्रदेश प्रमुख महामंत्री श्री मदन वाल्मीकि महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीतू वाल्मीकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा चौहान श्रीमती अनिका छेत्री प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता वाल्मीकि, श्री राजेंद्र मचल प्रदेश प्रमुख महामंत्री युवा मोर्चा श्री दौलत मकवाना प्रदेश महामंत्री श्री कमल राज प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व पार्षद, श्री विनोद घाघट मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विशाल अनंत प्रदेश मुख्यमंत्री युवा मोर्चा श्री संयम कुमार प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा श्री विवेक बिरला, श्री विक्रम टॉक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार गार्ड साहब श्री किरण पाल वाल्मीकि, आदि का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ श्रमिक नेता एवं मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विशाल बिरला द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464