उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने की शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने की डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूडी भूषण उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंची। यहां विधानसभा अध्यक्ष ने शहीदों की मूर्तियों पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पित हैं।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए वह उत्तराखंड में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करेंगी।

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने डाट काली मंदिर में पहुंच कर देवी की विधिवत पूजा अर्चना की| इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581