आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़शिक्षासोशल मीडिया वायरल

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2027 : 126 परीक्षा केंद्र किए गए निर्धारित

केंद्रों पर संस्थागत एवं व्यक्तिगत श्रेणी के कुल 11557 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

पौड़ी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2027 के सुचारु संचालन को लेकर जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, परीक्षार्थियों की सुविधा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 125 मिश्रित केंद्र तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवीधार में एक एकल केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर संस्थागत एवं व्यक्तिगत श्रेणी के कुल 11,557 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी विकासखंडों में 15 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष राजकीय इंटर कॉलेज चमाड़ा को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केंद्र निर्धारण में विद्यार्थियों की सुविधा और भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए। जिन विद्यालयों से केंद्र की पैदल दूरी अधिक है, वहां निकटवर्ती विद्यालय के प्रधानाचार्य से समन्वय कर स्थिति की समीक्षा की जाए, ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। बैठक में बताया गया कि 33 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 60 से कम होने अथवा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मानकों में छूट देते हुए स्व-केंद्र की अनुमति दी गई है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना को ऐसे अन्य विद्यालयों, जहां कम छात्र संख्या, कठिन पहुंच या दुर्गम परिस्थितियों के चलते स्व-केंद्र की आवश्यकता हो, के औचित्यपूर्ण प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा, ताकि परीक्षाएं सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हों। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी मास्टर आदर्श, राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी नगर के प्रधानाचार्य वी.पी. डोभाल, राजकीय इंटर कॉलेज कोट के प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र नैथानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581