उत्तराखंड समाचार

सड़क की हुई खुदाई, टूटी पानी की लाइन

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।

देहरादून। पलटन बाज़ार मे चल रहे स्मार्ट सिटी कार्य के तहत पहली बार सड़क खुदाई हुई और पहली बारी में ही पानी की लाइन तोड़ दी गई। पानी की लाइन का सारा पानी दुकान के ऊपर जाने लगा, जिसपर व्यापार मंडल ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन का कहना हैं की कुछ दिन पूर्व पलटन बाज़ार के एक निजी होटल में राजपुर विधायक द्वारा व्यापार मंडल के साथ एक बैठक रखी गई थी, जिसमे पलटन बाजार मे सड़क बनाने के विषय में चर्चा हुई थी। उसी समय उनके द्वारा द्वारा यह कह दिया गाया था कि अगर सड़क को खोदा जायेगा, तो पानी की लाइन, बिजली की तारे, सीवर के पाइप इन सबके टूटने की आशंका है। जिससे व्यापार पर प्रभाव पड़ेगा। इस लिये सड़क बनाने के लिए सड़क की खुदाई न की जाये। लेकिन ऐसा नहीं किया गया और रात्रि मे पहली बार सड़क की खुदाई हुई और पहली बारी में ही पानी की लाइन टूट गई और सारा पानी दुकान के ऊपर जाने लगा। उन्होंने कहा की दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल विधायक राजपुर खजान दास से यही माँग करता हैं की वह अधिकारियों को कड़े से कड़े निर्देश दे की व्यापारी के नुक़सान की भरपायी की जाये और जीतने दिन दुकान नहीं खुलेगी उतने दिन का हरजाना भरे। नहीं तो दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।

Related Articles

Back to top button