उत्तराखंड समाचार

डा. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

डा. आंबेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण

हरिद्वार : बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस पर शहर में विभिन्न समाजिक संस्थाओं व राजनीतिक दलों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह डा. आंबेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही बाबा साहेब के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर प्रतिभा के धनी थे। वह एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। इस मौके पर समाजसेवी डा. विशाल गर्ग, बसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य ब्रजवाल, जन्मोत्सव समिति के संयोजक राजेंद्र देवल, सहसंयोजक विशाल राठौर, अध्यक्ष केहर सिंह, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह, महेश उलियान, महामंत्री योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, महापौर अनिता शर्मा ने मोहल्ला कड़च्छ स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। महापौर ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने अलावलपुर गांव में बाबा साहेब की मूर्ति का लोकार्पण किया। साथ ही पीतपुर, तेलीवाला, मानूबांस, बंजारेवाला, झिड़ियान ग्रंट, हरिपुर टोंगिया आदि गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा आदि ने आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया।

अंबरीष कुमार विचार मंच की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएमजेएन पीजी कालेज में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कालेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि बाबा साहेब संविधान शिल्पी थे। वहीं, महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से टिबड़ी आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल ने कहा कि आज जरूरत है बाबा साहेब रचित संविधान की रक्षा करने की। भाजपा दिन प्रतिदिन संविधान के साथ छेड़छाड़ कर नया संविधान बना रही है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने ज्वालापुर के आंबेडकर नगर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी आदि मौजूद रहे। जगजीतपुर स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दिनेश वालिया सहित अन्य लोग शामिल हुए। वैश्य समाज ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पुराना रानीपुर मोड़ अग्रसेन मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र की बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी अरविद अग्रवाल और पराग गुप्ता ने बाबा साहेब की विचारों पर मंथन किया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581