उत्तराखंड समाचार

श्री केदारनाथ में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी को लाने का निर्णय

यूकाडा एवं जीएमवीएन के स्टाफ द्वारा टिकट पर उल्लिखित पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जायेगा

देहरादून। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में उत्तराखण्ड राज्य में हेली सेवा के विस्तार व आगामी यात्रा सीजन में यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूकाडा के अधिकारियों एवं हैली कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में हेलीकॉप्टर एवं यात्रियों की सुरक्षा के मध्यनजर विभिन्न सुझाव प्राप्त किये गये जिसमें मुख्यतः मौसम विभाग के द्वारा श्री केदारनाथ में सब स्टेशन लगाये जाने व केदार वैली में विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाते हुए उनको नेटवर्क के माध्यम से वास्तविक समय की सूचना देने के संबंध में सहमति प्राप्त की जानी है। इस हेतु डीजीसीए से तकनीकी सलाह लेते हुए उनका मूल्यांकन अगले यात्रा सीजन से पूर्व करने का निर्णय लिया गया। हेलीपैड की सुरक्षा हेतु श्री केदारनाथ में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी को लाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह से अग्निशमन की व्यवस्था भी प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया। देहरादून – श्री केदारनाथ – श्री बद्रीनाथ के मध्य डायरेक्ट शटल सेवा चलाने का ऑफर उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा दिया जायेगा और ऑपरेटर जो उक्त सेवा चलाये जाने हेतु इच्छुक हो से आगे आने की अपील की गयी। डीजीसीए से यदि उक्त रुट स्वीकृत हो जाता है तो यात्रियों को सहस्त्रधारा हेलीपैड से श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ जाने की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। बैठक में टिकट बुकिंग में आने वाली समस्याओं एवं ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों के मध्यनजर हेलीकॉप्टर कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कस्टमर केयर सॉफ्टवेयर चलाने हेतु अनुरोध किया गया। जिसे स्वीकार करते हुए सचिव नागरिक उड्डयन द्वारा यूकाडा को इसके सम्बन्ध में ससमय आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ब्लैक मार्केटिंग को अगले यात्रा सीजन में सख्ती से रोका जायेगा इस हेतु बुकिंग पोर्टल में आवश्यक परिवर्तन करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगले सीजन में प्रत्येक हेलीपैड/हैलीपोर्ट पर कैमरे लगाये जायेंगे। यूकाडा एवं जीएमवीएन के स्टाफ द्वारा टिकट पर उल्लिखित पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जायेगा। सचिव नागरिक उड्डयन द्वारा सहस्त्रधारा में निर्माणाधीन 500 सिटिंग क्षमता के अत्याधुनिक हैलीड्रोम का निरीक्षण किया गया एवं यह कार्य अगले यात्रा सीजन से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिये गये अर्न्तराष्ट्रीय मानकों का यह हैलीड्रोम अत्याधुनिक एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। बैठक के दौरान सभी ऑपरेटरों द्वारा अत्यधिक वीआईपी आवागमन के चलते टिकटिंग व संचालन में हो रही असुविधा से यूकाडा के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। यूकाडा के स्तर इस वर्ष देहरादून से श्री बद्रीनाथ, देहरादून से श्री केदारनाथ, श्री केदारनाथ वैली से श्री बद्रीनाथ, गौचर से श्री केदारनाथ इत्यादि अतिरिक्त रूट यात्रा के दौरान संचालित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस सम्बन्ध में यूकाडा अपने स्तर से प्रस्ताव का परीक्षण कर शासन को यथासमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि इस बार लगभग 136646 लोगों द्वारा हेली सेवा के माध्यम से यात्रा सम्पन्न की गयी। यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत सभी हैली ऑपरेटरों को अपने-अपने हेलीपैड पर इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के भी निर्देश सचिव नागरिक उड्डयन द्वारा दिये गये।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581