आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

पुलिस महानिरीक्षक रेलवेज ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

हरिद्वार। पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड कृष्ण कुमार वी.के. द्वारा जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार में अपराध एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेल यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, चोरी-लूट व जहरखुरानी की घटनाओं के अनावरण, मानव तस्करी रोकथाम, कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा तैयारियों, लंबित वारंटों की तामील, हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षित रेल यात्रा, प्रभावी पुलिसिंग और जनसेवा के लिए जीआरपी उत्तराखण्ड पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button