उत्तराखंड समाचार

एलिमिनेट होने के बाद दून पहुंचे अनुराग डोभाल

बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद 'बाबू भैया' अनुराग डोभाल आज बुधवार को वापस अपने घर लौट आए।

देहरादून। बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद ‘बाबू भैया’ अनुराग डोभाल आज बुधवार को वापस अपने घर लौट आए। अनुराग डोभाल ने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है।बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद ‘बाबू भैया’ अनुराग डोभाल आज बुधवार को वापस अपने घर लौट आए। देहरादून एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अपने माता-पिता से लिपटकर खूब रोए। इसके बाद वह अपने घर अठुरवाला के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि उत्तराखंड के लोगों ने मुझे इतना सपोर्ट किया। कहा कि बिग बॉस से मैं आउट जरूर हुआ हूं, लेकिन जानता हूं जनता के दिलों में हमेशा रहूंगा। बिग बॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि मिडिल क्लास युवाओं को बिग बॉस के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जाने के बाद पता चलता है वहां अनुचित व्यवहार होता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581