उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

मुख्यमंत्री धामी का कार्यकाल महज़ खोखली बयानबाज़ी

इतिहास केवल ठोस काम से दर्ज होता है : गणेश गोदियाल

देहरादून, 04 जुलाई। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पाँच साल और भाजपा सरकार के साढ़े नौ सालों के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला है। सरकार के कामकाज को पूरी तरह दिशाहीन और जन-विरोधी बताते हुए गोदियाल ने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री या सरकार महज़ झूठी बयानबाज़ी और विज्ञापनों के दम पर इतिहास में जगह नहीं बना सकती; इतिहास हमेशा धरातल पर किए गए ठोस काम से दर्ज होता है।गणेश गोदियाल ने सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि सरकार आर्थिक मोर्चे पर विफल साबित हुई है और 1 लाख करोड़ से ज़्यादा का क़र्ज़ प्रदेश की जनता पर चढ़ाने का कार्य किया है, वर्ष 2017 में कांग्रेस ने जब सत्ता छोड़ी थी, तब राज्य पर कर्ज लगभग 40,000 करोड़ था। आज भाजपा के कुप्रबंधन के कारण उत्तराखंड 1 लाख करोड़ से अधिक के कर्ज के जाल में डूब चुका है। सरकार राजस्व के नए स्रोत खोजने में पूरी तरह नाकाम रही है।बुनियादी क्षेत्रों की भारी उपेक्षा की गई है,राज्य का बजट केवल आंकड़ों की बाजीगरी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सड़क और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विभागों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। विकास केवल कागजों और होर्डिंग्स तक सीमित है।विकास के मुद्दों पर पूरी तरह फेल होने के बाद अब मुख्यमंत्री धामी आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ध्रुवीकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल तीखी बयानबाज़ी और नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है।मंत्रिमंडल में अंतर्विरोध धामी से संभाला नहीं जा रहा है, धामी कैबिनेट का हाल यह है कि भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है और सरकार में कांग्रेस पृष्ठभूमि से गए नेताओं का दबदबा है। यह साफ दिखाता है कि भाजपा के पास नेतृत्व का अकाल है।गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री धामी को यह समझ लेना चाहिए कि इतिहास में नाम दर्ज कराने के लिए जनता के हित में बड़े और दूरगामी फैसले लेने पड़ते हैं। उत्तराखंड की जनता आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, युवा बेरोजगार हैं और प्रदेश कर्ज में डूबा है। ऐसे में महज़ चुनावी बयानबाज़ी से इतिहास नहीं बनता, इतिहास सिर्फ और सिर्फ ठोस जनहित के कामों से लिखा जाता है।” महिला सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही सरकार, अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई की जांच कहाँ तक पहुँची है इसे अब तक सार्वजनिक नहीं कर पायी सरकार वीआईपी का नाम उजागर होने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई उल्टा ऐसे व्यक्ति का देवभूमि में स्वागत करके पहाड़ की बेटियों का अपमान करने का कार्य कर रही भाजपा। जनता महँगाई से त्रस्त है, दृष्टिपत्र में किए गए वादे निभाने में असमर्थ रही है सरकार, अब जनता भाजपा की असलियत समझ चुकी है और अपना मन बना चुकी है। 2027 भाजपा की बिदायी तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464