आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

भीषण अग्निकांड पर पाया गया काबू

समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के अन्य मकानों एवं संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

पिथौरागढ़। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ की तत्परता से भीषण अग्निकांड पर काबू पाया गया। रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना जाजरदेवल क्षेत्रांतर्गत बीसा गांव में श्री मनोज चंद के पहाड़ी शैली के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल फायर टेंडर की पहुंच से दूर होने के कारण फायर यूनिट के कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, स्थानीय लोगों ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर उपलब्ध घरेलू पानी सप्लाई पाइप एवं बाल्टियों की सहायता से आग बुझाई गई। समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के अन्य मकानों एवं संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

Related Articles

Back to top button