उत्तराखंड समाचार

हाईवे से नीचे खाई में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है

कोटद्वार। कोटद्वार दुगड्डा के बीच एक ट्रक हाईवे से नीचे खाई में जा गिरा। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से रेस्क्यू किया। ट्र्क सीमेंट से भरा हुआ था। घायलों को खाई से निकालकर कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। हादसे में अभी तक केवल घायल होने की सूचना है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button